पाक क्रिकेटर हसन अली और शामिया का निकाह आज, देखें- प्री-वेडिंग शूट की तस्वीरें

punjabkesari.in Tuesday, Aug 20, 2019 - 10:10 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: हरियाणा के नूंह जिले के चंदेनी गांव की रहने वाली शामिया आरजू पाकिस्तानी क्रिकेटर क्रिकेटर हसन अली की दुल्हन बनने जा रही है। आज इन दोनों काी शादी है। यही नही हसन अली ने अपनी बैचलर पार्टी की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही हसन अली और शामिया के प्री वेडिंग फोटोशूट की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसे फैंस भी काफी पंसद कर रहे है।

आज होगी हसन- शामिया की शादी 

शामिया और पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली की शादी आज दुबई में होने जा रही है। दोनों की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दोनों के निकाह शाम 6 बजे होगा। निकाह की रस्में अटलॉटिस द पॉम होटल में पूरी की जाएंगी। शामिया की रूखसाती यानी विदाई की रस्में रात दस बजे होगी।

कौन हैं शामिया आरजू 

24 साल की शामिया आरजू मूलत: हरियाणा के नूंह जिले की रहने वाली है, लेकिन उनकी फैमिली फरीदाबाद में रह रही है। शामिया इन दिनों दुबई में रह रही हैं। उनके पिता लियाकत अली एक स्थानीय सरकारी अधिकारी रह चुके हैं, वहीं उनकी मां रहीशा हाउसवाइफ हैं। शामिया आरज़ू की दो बहनें भी हैं। इनमें से एक का नाम बिल्किस और दूसरी मुमताज हैं। इसके अलावा एक भाई भी हैं जिसका नाम अकबर अली है। शामिया आरजू ने मानव रचना यूनिवर्सिटी से ऐरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। शामिया आरजू जेट एयरवेज में भी काम कर चुकी हैं। फिलहाल 3 साल में वह एयर अमीरात में काम कर रही हैं

 

neel