नीरज चोपड़ा की जगह पाक पत्रकार ने लिख दिया आशीष नेहरा का नाम, सहवाग ने यूं किया ट्रोल

punjabkesari.in Thursday, Aug 11, 2022 - 09:53 PM (IST)

खेल डैस्क : बीते दिनों निकली कॉमनवैल्थ गेम्स में पाकिस्तान के हाथ भी कुछेक मैडल आए। इनमें से एक मेडल जैवलिन स्पर्धा थ्रो में आया जिसमें भारत के नीरज चोपड़ा इस बार चोट के कारण खेल नहीं पाए थे। पाक के जैवलिन थ्रोयर अरशद नदीम ने 90 से ज्यादा मीटर की दूरी पर जैवलिन फेंककर गोल्ड जीता था। यह वही नदीम है जिन्हें नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलम्पिक के दौरान बुरी तरह से पछाड़ दिया था। अब नीरज चोपड़ा की गैरहाजिरी में नदीम की तारीफ करने चले पाक कमेंटेटर जैद हामिद एक बड़ी गलती कर गए। उन्होंने अपने ट्विट में नीरज चोपड़ा की बजाय भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा का नाम लिख दिया। सहवाग को जब इसकी खबर लगी तो उन्होंने भी हामिद के ट्विट का स्क्रीनशॉट शेयर कर उनकी खूब ट्रोलिंग की।

सहवाग ने लिखा- चिचा, आशीष नेहरा अभी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चुनाव की तैयारी कर रहा है। इसलिए मजे कीजिए। सहवाग ने अपने इस मजाकिया कमेंट के साथ हंसने वाली इमोजी भी लगाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News