PAK vs AUS : स्टुअर्ट ब्रॉड के बाद रोबो कैम से परेशान हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, VIDEO

punjabkesari.in Monday, Mar 21, 2022 - 06:22 PM (IST)

खेल डैैस्क : पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर के मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ रोबो कैम के मूव होने से परेशान हो गए। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें गेंद खेलने के बाद स्मिथ रोबो कैम को रोकने के लिए अंपायरों से गुहार लगाते हुए दिख रहे हैं। जब यह घटना हुई तब ऑस्ट्रेलियाई टीम के 34 रन तक दो विकेट गिर चुके थे। पारी का 11वां ओवर चल रहा था। पाक गेंदबाज की गेंद रोकने के बाद अचानक ही स्मिथ भड़के नजर आए। देखें वीडियो-

बता दें कि इससे पहले एशेज सीरीज के दौरान इंगलैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड भी इस कारण परेशान हो गए थे। तब ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क दो रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट खोकर 245 रन था। रनअप लेते ब्रॉड पिच तक आते-आते रुक गए। उन्होंने जोर से कैम रोबोट को न हिलाने की बात कही। देखें वीडियो-

मैच की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले दिन पांच विकेट खोकर 232 रन बना लिए हैं। ओपिनंग क्रम पर आए डेविड वार्नर महज सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद लाबुछेन भी बिना खाता खोले आऊट हो गए। लेकिन उसमान ख्वाजा ने स्टीव स्मिथ और ट्र्रेविस हेड के साथ मिलकर स्कोर संभाला। ख्वाजा शतक से चूक गए। उन्होंने 219 गेंदों में 91 रन बनाए। स्मिथ ने 169 गेंदों में 59 रन बनाए। जबकि अंत तक कैमरन ग्रीन 20 तो एलेक्स केरी 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

 

SA vs BAN : शाकिब अल हसन फिर हुए टीम से अलग, यह बुरी खबर आई सामने

 

 

वीडियो : मुंबई इंडियंस के प्लेयर मस्ती के मूड में, रोहित ने अर्जुन से पूछा- कैसे हो!

 

Content Writer

Jasmeet