पाक क्रिकेटर कामरान अकमल का बकरा चोरी, पिता बोले- चोर अच्छे वाला ले गया

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 09:00 PM (IST)

खेल डैस्क : बकरीद से पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल का छोटा-सा झटका लगा है। त्यौहार पर कुर्बानी के लिए लाया गया उनका बकरा चोरी हो गया है। बताया जा रहा है कि कामरान इसको एक लाख रुपए में लेकर आया थे। इसे बकरीद तक लाहौर की सोसायटी में बने कामरान के घर के एक कमरे में बांधा गया था। पता चला है कि वीरवार देर रात चोर इसे खोलकर ले गए। 

चोरी की घटना कामरान अकमल के पिता मोहम्मद अकमल ने खुद दी है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार बकरीद मनाने की तैयारियां चल रही हैं। हमने 6 बकरों की कुर्बानी देनी है। जिसमें से एक जोकि सबसे अच्छा और महंगा था, वह चोरी हो गया। मुझे सोयायटी की सिक्योरिटी ने इसकी जानकारी दी। मौके पर गया तो एक बकरा नहीं मिला। 

बता दें कि कामरान अकमल काफी देर से पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि इस दौरान घरेलू मैदान पर अपने प्रदर्शन से उन्होंने सबको चौकाया जरूर है। वह पाकिस्तान के लिए 53 टेस्ट, 157 वनडे और 58 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। वह पीएसएल में पेशावर जाल्मी टीम के लिए खेलते रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें :-  WWE Star Lana ने बिकिनी पहन मनाया अमेरिका डे, फैंस को दिखाया अपना Hot अवतार

 

यह भी पढ़ें :- आईस हॉकी गोलकीपर Mikayla Demaiter 19 साल की उम्र में खेल छोड़ इंस्टाग्राम मॉडल बनी

 

Content Writer

Jasmeet