Video: आखिरी ओवर में पांड्या ने जड़ा लाजवाब छक्का, खुद रैना भी देखकर हुए हैरान

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2019 - 10:24 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: मुंबई इंडियंस से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करनी उतरी चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई के गेंदबाजों के आगे नतमस्तक होकर महज 109 रनों पर ऑल आऊट हो गई। ऐसे में मंबुई के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने मैच एक लाजवाब छक्का मारा, जिसे देखकर चेन्नई के कप्तान सुरेश रैना काफी हैरान हो गए। 


दरअसल, हुआ ऐसा कि हार्दिक ने ब्रावो द्वारा डाले जा रहे आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर लॉन्ग ऑन लम्बा छक्का मारा। इस शॉट को देख रैना भी हैरान रह गए। आखिरी ओवर में पोलार्ड ने एक चौका और हार्दिक ने एक चौके तथा एक छक्के की मदद से 17 रन जोड़कर चेन्नई को 156 रनों का लक्ष्य दिया। बता दें मुंबई के लिए रोहित शर्मा और एविन लुइस ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़े। रोहित ने 48 गेंद पर तीन छक्के और छह चौके की मदद से 67 रन बनाए। वहीं लुइस ने 30 गेंद पर एक छक्के और तीन चौके की मदद से 32 रन बनाए।

neel