रिषभ पंत का अब पेन पर पलटवार, बोले- स्पैशल गैस्ट आए हैं, टेम्परेरी कप्तान
punjabkesari.in Saturday, Dec 29, 2018 - 01:33 PM (IST)
जालन्धर : भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के खिलाडिय़ों के बीच सास-बहू की तरह नोंकझोक खत्म होती नहीं दिख रही है। एमसीजी के मैदान पर पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने पंत को लेकर तंज सके थे। वहीं जब ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो पंत ने पलटवार करते हुए पेन को टेम्परेरी कप्तान तक बोल दिया। दरअसल 135 रन पर ऑस्ट्रेलिया ने जब 5 विकेट गंवा दिए थे तभी पेन बल्लेबाजी करने उतरे। उनका पंत ने आते ही तंज कसकर स्वागत किया। बोले- हमारे पास आज स्पेशल गेस्ट हैं। कमऑन मयंक...। मयंक आज हमारे पास स्पेशल गेस्ट हैं। क्या आपने कभी सुना है टेंपररी कैप्टन (अस्थाई कप्तान) शब्द के बारे में। जडेजा आपको उन्हें आउट करने के लिए कुछ भी खास करने की जरूरत नहीं है। पंत की आवाज माइक में कैद हो गई। इसे टीवी पर भी साफ सुना जा सकता था। वहीं, पंत के बार-बार बोलने पर फील्ड अंपायर भी थोड़ा सक्रिय होते नजर आए। उन्होंने पंत के साथ बात की जिसके बाद पंत ने बोलना बंद किया।
देखें वीडियो-
It was Rishabh Pant's turn for some fun on the stump mic today... #AUSvIND pic.twitter.com/RS8I6kI55f
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 29, 2018
पेन ने भी पंत पर किया था कटाक्ष
टिम पेन ने भी इससे पहले रिषभ पंत जब बैटिंग कर रहे थे, तो उनपर कई कटाक्ष किए थे। पेन ने कहा था कि एक बात बताऊं। वनडे सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी आ गए हैं। इस लड़के (पंत) को हैरिकेंस (हॉबर्ट) की टीम में शामिल करना चाहिए। उन्हें एक बल्लेबाज की जरूरत है। इससे तुम्हारा ऑस्ट्रेलिया में हॉलिडे बढ़ जाएगा। हॉबर्ट खूबसूरत शहर है। इसे एक वाटर फ्रंट अपार्टमेंट दिलवाते हैं। पेन इसके बाद भी बोलते रहे। उन्होंने कहा- क्या तुम मेरे बच्चों का ख्याल रखोगे। मैं अपने बीवी को फिल्म दिखाने ले जाऊंगा तुम मेरे बच्चों का घर पर ख्याल रखना। बता दें कि वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पंत को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह धोनी को भी बनाए रखने का फैसला किया गया है।मि