हैमिल्टन टी-20 में पंत का धमाका : पहली ही 3 गेंदों पर ठोके 16 रन

punjabkesari.in Sunday, Feb 10, 2019 - 03:20 PM (IST)

जालन्धर : हैमिल्टन में खेले गए तीसरे व निर्णायक टी-20 मैच में भारतीय बल्लेबाज रिषभ पंत ने न्यूजीलैंड से मिले 213 रनों के लक्ष्य के जवाब में क्रीज पर आते ही पहली ही तीन गेंदों पर 16 रन बना दिए। पंत ने पहली गेंद पर चौका, दूसरी पर छक्का तो तीसरी पर भी छक्का लगाकर सबको चौंका दिया। पहली तीन गेंदों पर उनकी स्ट्राइक रेट 260 हो गई थी। पंत यही नहीं रुके उन्होंने इसके बाद भी तेजतर्रार शॉट लगाने जारी रखे। एक समय पहली 6 गेंदों में ही उनके नाम 23 रन जुड़ गए थे। लेकिन 13वें ओवर में वह न्यूजीलैंड के नवोदित गेंदबाज ब्लेर टिकनर की बॉल को मारने के चक्कर में विलियमसन को कैच थमा बैठे। पंत ने कुल 12 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 28 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 233.33 रहा।

ऐसे पंत ने कर दिखाया कमाल


ओवर 8.3 : सेंटनर की गेंद पर विजय शंकर ग्रैंडहोम के हाथों लपके गए। शंकर ने दो छक्के और पांच चौकों की मदद से 28 गेंदों में 43 रन बनाए।
ओवर 8.4 : क्रीज पर रिषभ पंत आए। रोहित स्ट्राइक एंड पर थे उन्होंने अगली गेंद पर एक रन लिया।
ओवर 8.5 : सेंटनर की गेंद पर पंत ने जोरदार स्विप शॉट लगाया। बॉल बाउंड्री लाइन के बाहर लगी। चौका।
ओवर 8.6 : सेंटनर के ओवर की आखिरी गेंद पर पंत ने आगे बढ़कर डीप मिडविकेट पर लंबा छक्का जड़ दिया।
ओवर 9.1 : रोहित स्ट्राइक एंड पर थे। उन्होंने एक रन ले लिया।
ओवर 9.2 : पंत खतरनाक दिख रहे थे ऐसे में ईश सोढ़ी की गेंद लैग साइड से बाहर चली गई। अंपायर ने वाइड का ईशारा दिया।
ओवर 9.3 : पंत ने अगली ही गेंद पर ईश सोढ़ी को एक और बड़ा शॉट मारा। गेंद सीधी सीमा रेखा के बाहर गिरी। 

Jasmeet