एक्सीडेंट के बाद पंत का IPL से बाहर होना तय, नए सीजन में अब ये हैं दिल्ली की कप्तानी के दावेदार

punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2022 - 07:02 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत एक कार एक्सीडेंट में गंभीर तरीके से चोटिल हो गए हैं। हालांकि, उनकी हालत अब स्थिर है, लेकिन उन्हें कई गंभीर चोटें आई हैं। पंत के माथे पर दो कट लगे हैं, उनके दाएं घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाईं कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। इन चोटों से उभरने के लिए पंत को काफी समय लगने वाला है और ऐसा लगभग तय है कि वह आईपीएल 2023 में नहीं खेलेंगे।

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम अभी भी अपने पहले खिताब के लिए तरस रही है और टीम को अब उन्हें नए सीजन में एक नए कप्तान की जरूरत होगी। इससे पहले दिल्ली की कमान पंत संभाल रहे थे, लेकिन अब उनका नए सीजन में खेलना नामुमकीन है। आईपीएल 2023 में अब ये खिलाड़ी दिल्ली की कप्तानी के प्रमुख दावेदार हैं।

डेविड वॉर्नर
 
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आईपीएल 2023 में दिल्ली की कमान संभाल सकते हैं। वह पहले सनराइजर्स हैदराबाद को अपनी कप्तानी में खिताब जिता चुके हैं और नए सीजन में उनका अनुभव दिल्ली फ्रेंचाइजी करना चाहेगी। हालांकि, वॉर्नर पर 2018 में बॉल टैंपरिंग मामले के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी पर आजीवन प्रतिबंध लगा है। ऐसे में हो सकता है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आईपीएल में उनकी कप्तानी पर कोई अड़चन लगा दे।


पृथ्वी शॉ


 
दिल्ली कैपिटल्स की टीम भारतीय अनुभवी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के नाम पर विचार कर सकती है। उनके पास भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम में कप्तानी का अनुभव है और इसके साथ वह डोमेस्टिक क्रिकेट में मुंबई टीम का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। देश की जमीन पर उनका अनुभव दिल्ली की टीम आईपीएल 2023 में बतौर कप्तान के रूप में कर सकती है।

फिल सॉल्ट

दिल्ली ने आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में फिल सॉल्ट के नाम पर बोली लगाई और उन्हें 2 करोड़ की बड़ी राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया। फिल सॉल्ट इंग्लैंड टीम के लिए 11 वनडे और 13 टी20 मैच खेल चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स टीम इंग्लैंड के इस उभरते हुए सितारे को टीम की कप्तानी सौंपने पर विचार कर सकती है।

आईपीएल 2023 में दिल्ली की स्क्वॉड 

 ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार, रिली रॉसो,  सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, चेतन साकरिया, कमलेश नागरकोटि, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे और विक्की ओस्तवाल, मनीष पांडे, ईशांत शर्मा, फिल साल्ट, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, खलील अहमद, लुंगी एंगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, 

Content Editor

Ramandeep Singh