परगट ने हॉकी खिलाडिय़ों को वितरित किए ट्रैक सूट और हॉकी स्टिक्स

punjabkesari.in Monday, Nov 30, 2020 - 06:43 PM (IST)

जालंधर : विधायक परगट सिंह ने मिठापुर हॉकी एकेडमी के युवा खिलाड़ियों को ट्रैक सूट्स और हॉकी स्टिक्स वितरित किए। परगट ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिठापुर हॉकी की नर्सरी है, जिसने देश को कई हॉकी खिलाड़ी दिए हैं। यहां से निकले आठ खिलाड़ी मौजूदा हॉकी टीम का हिस्सा हैं जिसमें भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, मंदीप सिंह, वरुण कुमार व तलविंदर सिंह भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि मिठापुर हॉकी एकेडमी प्रतिभाशाली युवाओं को आगे लाने और उनका टैलेंट निखारे जाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, जिसकी कई दिग्गज खिलाड़ी खुद देखरेख कर रहे हैं। इसके अलावा युवा खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण भी बलविंदर सिंह व सरबजीत सिंह की तरफ से दिया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News