पेरिस ग्रांड चेस टूर – भारत के विश्वनाथन आनंद की शानदार शुरुआत !
punjabkesari.in Sunday, Jul 28, 2019 - 11:21 AM (IST)
पेरिस ,फ्रांस ( निकलेश जैन ) पेरिस ग्रांड चेस टूर में भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद नें धमाकेदार शुरुआत करते हुए लगातार दो जीत दर्ज की और तीसरा मुक़ाबला ड्रॉ खेलकर 2.5 अंको के साथ पहले दिन के बाद सयुंक्त बढ़त हासिल कर ली । सबसे पहले उन्होने कार्लसन की अनुपस्थिति में खिताब के बड़े दावेदार और जबरजस्त लय में चल रहे रूस के इयान नेपोम्नियची को मात दी. पहले राउंड में आनंद नें सिसिलियन नजडोर्फ ओपनिंग में इयान नेपोमनियाची को कुछ यूँ परेशांन किया की पूरे खेल में सिर्फ आनंद ही आनंद नजर आये और 39 चालों में जीत दर्ज की ।
दूसरे राउंड में उन्होने नीदरलैंड के अनीश गिरि को काले मोहरो से बोगो इंडियन ओपनिंग खेलते हुए पराजित किया, जबकि तीसरे राउंड में अमेरिकन फबियानों करूआना से सफ़ेद मोहरो से सिसलियन मॉस्को वेरिएशन में हुए उनका मुक़ाबला 52 चालों में ड्रॉ खेलते हुए पहले दिन का शानदार अंत आनंद नें किया ।तो पहले दिन के केल के बाद भारत के आनंद और अमेरिका के फबियानों करूआना 2.5 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है ।
Standings after Round 3
Rk. | Name | Rtg. | Nt. | Pts. | n |
1 |
2 |
3 |
4 |
5 |
6 |
7 |
8 |
9 |
10 |
TB | Perf. | |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 |
GM |
2793 |
5.0 |
3 |
8.50 |
3037 |
||||||||||||
2 |
GM |
2757 |
5.0 |
3 |
6.50 |
3050 |
||||||||||||
3 |
GM |
2729 |
4.0 |
3 |
4.00 |
2900 |
||||||||||||
4 |
GM |
2799 |
4.0 |
3 |
3.00 |
2880 |
||||||||||||
5 |
GM |
2774 |
3.0 |
3 |
5.00 |
2759 |
||||||||||||
6 |
GM |
2769 |
3.0 |
3 |
2.50 |
2768 |
||||||||||||
7 |
GM |
2722 |
2.0 |
3 |
2.00 |
2654 |
||||||||||||
8 |
GM |
2806 |
2.0 |
3 |
1.00 |
2652 |
||||||||||||
9 |
GM |
2770 |
1.0 |
3 |
1.50 |
2518 |
||||||||||||
10 |
GM |
2763 |
1.0 |
3 |
1.00 |
2463 |
||||||||||||
TBs: Sonneborn-Berger |