Paris Olympics : नीरज चोपड़ा फाइनल में पहुंचे, पहले ही प्रयास में किया क्वालीफाई

punjabkesari.in Tuesday, Aug 06, 2024 - 03:55 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और टोक्यो ओलंपिक खेलों 2020 में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने पेरिस ओलंपिक खेलों (Olympics) के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने पहले ही प्रयास में 89.34 के थ्रो के साथ फाइनल में प्रवेश किया। चोपड़ा ने का सर्वोच्च थ्रो में 89.34 मीटर का है। यह थ्रो उन्होंने 2022 में तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित 'स्पीड मीट' इवेंट के दौरान स्थापित किया गया था। 

भारत के अन्य भाला फेंक खिलाड़ी किशोर जेना स्वतः क्वालीफिकेशन हासिल करने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने 80.21 मीटर के साथ समापन किया। इस पूर्व उन्होंने पहले प्रयास में 80.73 का थ्रो फेंका था और दूसरे में फाउल किया। भाला फेंक मुकाबाला दो ग्रुप चरणों और खिताब के लिए होता है। ग्रुप चरण में 84 मीटर का थ्रो भी क्वालीफाई करने के लिए मान्य होता है, जबकि  टॉप 12 खिलाड़ी फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं। 

भाला फेंक के फाइनल में क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी 

जर्मनी, वेबर जूलियन - 87.76
केन्या, येगो जूलियस - 85.97
चेकिया, वडलेजच जैकब - 85.63
फ़िनलैंड, केरानेन टोनी - 85.27 
भारत, नीरज चोपड़ा - 89.34
पाकिस्तान, अरशद नदीप - 86.59
ग्रेनेडा, पीटर्स एंडरसन - 88.63
ब्राजील, दा सिल्वा लुइज़ मौरिसियो - 85.91
मोलदोवा, मार्डारे एन्ड्रियन - 84.13
फिनलैंड, हेलैंडर ओलिवर - 83.81
त्रिनिदाद और टोबैगो, वाल्कोट केशोर्न - 83.02
फिनलैंड, एतेलाटालो लस्सी - 82.91

वीडियो भी देखें : 

ये भी पढ़ें : Paris Olympics : मनु भाकर ने रचा इतिहास, एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी 

ये भी पढ़ें : Paris Olympics : भारत को तीसरा पदक, शूटिंग में स्वप्निल कुसाले ने जीता कांस्य पदक

नीरज चोपड़ा की उपलब्धियां 

2021 टोक्यो ओलंपिक्स : नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक्स में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर भारत को इतिहास में पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल दिलाया।
2018 एशियाई खेल : उन्होंने जकार्ता में आयोजित एशियाई खेलों में भी गोल्ड मेडल जीता।
2016 जूनियर विश्व चैंपियनशिप : नीरज ने पोलैंड के ब्रोदज़िस्लाव में आयोजित जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
2018 कॉमनवेल्थ गेम्स : उन्होंने गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
राष्ट्रीय रिकॉर्ड : नीरज चोपड़ा ने भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड को कई बार तोड़ा है और वर्तमान में भी उनका रिकॉर्ड भारतीय जैवलिन थ्रो में सबसे अच्छा है। चोपड़ा ने 2022 में जेवलिन थ्रो में 89.94 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News