धोनी और उनकी पत्नी को बीजेपी में शामिल करना चाहती है पार्टी, रांची से मिल सकता है टिकट!

punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2020 - 11:40 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त की शाम आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी धोनी और उनकी पत्नी साक्षी को पार्टी में शामिल करने पर विचार कर रही है। इससे पहले साल 2019 में भी बीजेपी ने चुनाव प्रचारक के रूप में धोनी से बात की थी लेकिन उन्होंने किसी भी पार्टी के लिए प्रचार करने से इंकार कर दिया था। 

वहीं संन्यास के बाद धोनी के बिजनेस पार्टनर अरुण पांडे ने कहा था कि धोनी प्रादेशिक सेना में सक्रिय रहेंगे। ऐसे में हो सकता है कि बीजेपी साक्षी धोनी को राजनीति में आने के लिए मना ले। रिपोर्ट्स के मुताबिक साक्षी को 2024 आम लोकसभा चुनाव में रांची से टिकट की पेशकश भी की जा सकती है। फिलहाल ये सिर्फ अटकलें ही हैं इस पर किसी भी प्रकार की पुख्ता जानकारी नहीं है और ना ही धोनी या उनके मैनेजर की तरफ इस पर कुछ कहा गया है। 

गौर हो कि पहले भी कई खिलाड़ी भाजपा में शामिल हो चुके हैं जिनमें क्रिकेटर गौतम गंभीर, नवजोत सिंह सिद्धू (पूर्व), दिवंगत क्रिकेटर चेतन चौहान, ओलंपिक पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़, ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त, कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाली बबीता फौगाट, ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय शटलर साइना नेहवाल शामिल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News