IPL 2026: पैट कमिंस पर BCCI का एक्शन, इस वजह से जुर्माना झेलने वाले 7वें कप्तान बने

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 01:16 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: Pat Cummins की कप्तानी वाली Sunrisers Hyderabad को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करारी हार के बाद बड़ा झटका लगा है। IPL 2026 में स्लो ओवर रेट बनाए रखने के कारण BCCI ने Cummins पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में SRH को Gujarat Titans के खिलाफ 82 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

IPL 2026 में जुर्माना झेलने वाले 7वें कप्तान बने

Pat Cummins IPL 2026 में स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना झेलने वाले सातवें कप्तान बन गए हैं। यह SRH की इस सीजन पहली गलती थी, इसलिए उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। BCCI की प्रेस रिलीज में कहा गया, 'यह टीम की सीजन की पहली गलती थी, जो IPL कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत न्यूनतम ओवर रेट नियम से जुड़ी है। इसलिए कप्तान Pat Cummins पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।'

पहले इन कप्तानों पर भी लग चुका है जुर्माना

Cummins से पहले कई कप्तान स्लो ओवर रेट के कारण दंड झेल चुके हैं।

Axar Patel (दिल्ली कैपिटल्स)
Ajinkya Rahane (कोलकाता नाइट राइडर्स)
Hardik Pandya (मुंबई इंडियंस)
Ruturaj Gaikwad (चेन्नई सुपर किंग्स)
Shubman Gill (गुजरात टाइटंस)
Shreyas Iyer (पंजाब किंग्स)

इनमें Shreyas Iyer दो बार इस नियम के उल्लंघन पर दंडित हो चुके हैं।

SRH का IPL इतिहास का सबसे खराब स्कोर

GT के खिलाफ मुकाबले में SRH की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168/5 का स्कोर बनाया था, लेकिन जवाब में हैदराबाद की टीम सिर्फ 86 रन पर ऑलआउट हो गई। यह SRH का IPL इतिहास का सबसे कम स्कोर बन गया। इससे पहले टीम का न्यूनतम स्कोर 2019 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 96 रन था।

गेंदबाजों ने मचाया कहर

Kagiso Rabada और Jason Holder ने तीन-तीन विकेट लेकर SRH की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं Mohammed Siraj और Prasidh Krishna ने भी शानदार गेंदबाजी की।

हार के बाद भी बल्लेबाजों के समर्थन में उतरे Cummins

करारी हार के बावजूद Cummins ने अपनी बल्लेबाजी यूनिट का बचाव किया। मैच के बाद उन्होंने कहा, 'हमारी बल्लेबाजी इस पूरे सीजन शानदार रही है। इसलिए मैं आज के प्रदर्शन को ज्यादा बड़ा मुद्दा नहीं मानता। हमारे टॉप-4 बल्लेबाजों ने 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। टी20 क्रिकेट में ऐसा होता है। हमें अगले मुकाबलों में वापसी का भरोसा है।'

प्लेऑफ की रेस में अब भी बरकरार SRH

इस हार के बावजूद SRH की टीम अब भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। टीम ने 12 मैचों में 7 जीत दर्ज की हैं और फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है। SRH अब 18 मई को Chennai Super Kings और 22 मई को Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News