पैट कमिंस IPL में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बने, पांड्या को छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 09:16 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ IPL 2026 के मुकाबले में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ दिया है। कमिंस ने कार्तिक शर्मा को नीतीश रेड्डी के हाथों कैच आउट करवाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

कमिंस के अब IPL में कप्तान के तौर पर 42 विकेट हो चुके हैं। वहीं हार्दिक पांड्या के कप्तान के तौर पर 40 विकेट हैं। IPL में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट शेन वॉर्न के नाम हैं जिन्होंने कुल 57 विकेट झटके हैं। हार्दिक पांड्या के बाद अनिल कुंबले हैं जिन्होंने कप्तान के तौर पर IPL में 30 विकेट लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन और जहीर खान के अपना क्रमशः 25 और 20 विकेट हैं। 

IPL में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट

57 - शेन वॉर्न
42* - पैट कमिंस
40 - हार्दिक पांड्या
30 - अनिल कुंबले
25 - रवि अश्विन
20 - जहीर खान 

पैट कमिंस का IPL में रिकॉर्ड 

कमिंस ने IPL में 78 मैचों में 8.75 की ईकोनॉमी रेट के साथ कुल 87 विकेट लिए हैं। कमिंस का बेस्ट 4/34 रहा है और एक बार पारी में 4 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी है। इसके अलावा कमिंस ने IPL में बल्लेबाजी करते हुए 66 के हाईएस्ट स्कोर के साथ कुल 641 रन भी बनाए हैं जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News