ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस बने IPL History के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी, 20.50 करोड़ की बोली लगी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 19, 2023 - 03:47 PM (IST)

खेल डैस्क : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बतौर कप्तान क्रिकेट विश्व कप 2023 में चैम्पियन बनाने वाले पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुई जंग में कमिंस 20.50 करोड़ की भारी भरकम राशि के साथ हैदराबाद में शामिल हो गए। हैदराबाद ने इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड पर भी 6.80 करोड़ दाव लगाया था। यानी विश्व कप चैम्पियन प्लेयर्स पर ऑस्ट्रेलिया ने खूब पैसा लुटाया है। 

 


आईपीएल ऑक्शन के सबसे महंगे प्लेयर

मिशेल स्टार्क : 24.75 करोड़ (गुजरात टाइटंस साल 2023 में)

पैट कमिंस : 20.50 करोड़ (सनराइजर्स हैदराबाद साल 2023 में)
सैम कुरेन : 17.50 करोड़ (मुंबई इंडियंस साल 2023 में)
बेन स्टोक्स : 16.25 करोड़ (चेन्नई सुपर किंग्स साल 2023 में)
क्रिस मॉरिस : 16.25 करोड़ (राजस्थान रॉयल्स साल 2021 में)
निकोल्स पूरण : 16.00 करोड़ (लखनऊ सुपर जायंट्स साल 2023 में)
युवराज सिंह :16.00 करोड़ (दिल्ली डेयरडेविल्स साल 2015 में)
पैट कमिंस : 15.50 करोड़ (कोलकाता नाइट राइडर्स साल 2020 में)
ईशान किशन : 15.25 करोड़ (मुंबई इंडियंस साल 2020 में)
कायल जेमिनसन : 15.00 करोड़ (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु साल 2020 में)
बेन स्टोक्स : 14.45 करोड़ (राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स साल 2020 में)


इसलिए मिली इतनी बड़ी कीमत
बतौर कप्तान पैट कमिंस का प्रदर्शन स्तरीय रहा है। उन्होंने कप्तानी मिलने के बाद से सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैम्पियन बनाया। भारत के खिलाफ खेला गया यह मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई टीम आसानी से जीतने में सफल रही थी। इसके अलावा वह एशेज घर पर ही रखने में कामयाब हुए। कमिंस की टेस्ट के बाद सबसे बड़ी परीक्षा वनडे फॉर्मेट में कप्तानी को लेकर थी। शुरूआती दो मैचों में हार के बावजूद वह ऑस्ट्रेलियाई टीम को ट्रेक पर ले आए और विश्व चैम्पियन बना दिया।

 


इन फ्रेंचाइजियों ने लगाया दांव
पैट कमिंस पर शुरूआती दाव चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाया था। इसके बाद रेस में मुंबई इंडियंस आ गई। दोनों बोली को 4.80 करोड़ रुपए तक ले गए जहां से आरसीबी भी ऑक्शन में कूद गई। यहां से मुंबई इंडियंस बाहर हो गई। आरसीबी ने भी 7.80 करोड़ की बोली लगाकर चेन्नई को रेस से बाहर कर दिया। फिर मुख्य मुकाबला आरसीबी  और सनराइजर्स हैदराबाद में शुरू हो गया। दोनों फ्रेंचाइजी कमिंस को लेने के लिए तत्पर दिखी और उनकी बोली 20.50 करोड़ तक जा पहुंचीं। 


पैट कमिंस का प्रदर्शन
टेस्ट : 56 मैच, 242 विकेट
वनडे : 88 मैच, 141 विकेट
टी20 : 50 मैच, 55 विकेट
आईपीएल : 42 मैच, 45 विकेट


ऐसे लगी है कमिंस पर आईपीएल इतिहास में बेली
2014 : 1 करोड़ (केकेआर)
2015 : 1 करोड़ (केकेआर)
2017 : 4.50 करोड़ (दिल्ली)
2018: 5.40 करोड़ (मुंबई)
2020: 15.50 करोड़ (केकेआर)
2021: 15.50 करोड़ (केकेआर)
2022: 7.25 करोड़ (केकेआर)

Content Writer

Jasmeet