PBKS vs DC, IPL 2026: हेड टू हेड रिकॉर्ड, मौसम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11 पर डालें नजर
punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 10:26 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 का 55वां मुकाबला सोमवार, 11 मई को Punjab Kings और Delhi Capitals के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। Shreyas Iyer की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स लगातार तीन हार के बाद वापसी की तलाश में उतरेगी, जबकि Axar Patel की दिल्ली कैपिटल्स भी खराब फॉर्म से जूझ रही है। DC ने पिछले छह मुकाबलों में से पांच गंवाए हैं और टीम अंक तालिका में नीचे खिसक गई है।
PBKS vs DC हेड टू हेड रिकॉर्ड
कुल मुकाबले: 36
पंजाब किंग्स: 18 जीत
दिल्ली कैपिटल्स: 17
दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा कांटे का रहा है और इस बार भी रोमांचक भिड़ंत देखने को मिल सकती है।
सबसे बड़े रिकॉर्ड्स पर नजर
PBKS का सबसे बड़ा स्कोर: 265/4 बनाम DC, दिल्ली (2026)
सबसे ज्यादा रन: Mayank Agarwal – 450 रन
सबसे ज्यादा विकेट: Axar Patel – 21 विकेट
धर्मशाला पिच रिपोर्ट
धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है। यहां गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है, जिससे बड़े शॉट लगाना आसान हो जाता है। ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से यहां हवा पतली रहती है और गेंद ज्यादा दूर तक जाती है। ऐसे में फैंस को हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि इस सीजन इस मैदान पर यह पहला मैच होगा, इसलिए शुरुआती ओवरों में दोनों टीमें परिस्थितियों को समझने की कोशिश करेंगी।
मौसम का हाल
धर्मशाला में सोमवार शाम हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि ह्यूमिडिटी 50 प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना सिर्फ 1 प्रतिशत है, ऐसे में पूरे 20-20 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है।
मैच डिटेल्स
मैच: पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स
तारीख: 11 मई 2026, शाम 7:30 बजे
मैदान: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स: प्रियंश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, विजयकुमार वैशाख, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार।

