PBKS vs DC : रिषभ पंत के चक्रव्यू में फंसे Shikhar Dhawan, लॉलीपोप गेंद पर ऐसे गंवाई विकेट

punjabkesari.in Wednesday, Apr 20, 2022 - 08:34 PM (IST)

खेल डैस्क : मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन लॉलीपोप गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। धवन शुरूआती मैचों में रन बनाने के बाद लगातार फेल हो रहे थे। दिल्ली के खिलाफ उनके चलने की उम्मीद थी लेकिन दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने ऐसा चक्रव्यू रचा कि धवन अपना विकेट गंवा बैठे।

दरअसल, 5 रन पर बल्लेबाजी कर रहे धवन को ललित यादव ने फुल टॉस बॉल देकर ललचाया था। धवन ने इस बॉल पर करारा प्रहार कर चार रन बटोर लिए। अगली गेंद से पहले पंत अपने गेंदबाज ललित को ईशारा करते हुए दिखे। ललित ने गेंद को लेग स्टंप की ओर फेंका। धवन आगे बढ़ चुके थे। उन्होंने तेजी से बल्ला घूमाया लेकिन तब तक पंत भी लेग स्टंप पर कीपर ग्लव्स लेकर आ चुके थे। गेंद धवन के बल्ल से छिटकने के बाद तेजी से लेग की ओर जा रही थी लेकिन वहां पहले से मौजूद पंत ने इसे लपक लिया। 

घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि धवन बिना गेंद को देखे पवेलियन की ओर निकल गए। उन्हें पता चल चुका था कि पंत पहले ही लेग स्टंप पर खड़े हो गए थे। यह विकेट गिरने के बाद ही पंजाब की पारी लडख़ड़ा गई। अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे मयंक अग्रवाल एक बार फिर से संयम खो बैठे। वह मुस्तिफिजुर की एक गेंद को समझ नहीं पाए और बोल्ड हो गए। 

देखें वीडियो-


 

यह भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर एबनी ब्रिज ने बेची जुराबें, मिली भारी-भरकम कीमत

Content Writer

Jasmeet