IPL 2026 : प्रभसिमरन और स्टोइनिस के अर्धशतक, पंजाब ने राजस्थान को दिया 223 रन का लक्ष्य
punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 09:08 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 40वां मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिस के अर्धशतकों की बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर राजस्थान को 223 रन का लक्ष्य दिया है।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट काफी अच्छा लग रहा है, लेकिन थोड़े बादल छाए हुए थे और हल्की बारिश भी हुई थी, इसलिए शुरुआत में थोड़ी नमी होगी; हम इसका फ़ायदा उठाकर कुछ शुरुआती विकेट लेने की कोशिश करेंगे, और हां, उम्मीद है कि हम लक्ष्य का पीछा कर लेंगे। टीम में 2 बदलाव किए गए हैं। हेटमायर बाहर हैं, उनकी जगह शनाका आए हैं। बिश्नोई की जगह यश को टीम में शामिल किया गया है।'
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के बाद कहा, 'हम भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। विकेट पिछले कुछ दिनों से ढका हुआ था। सूर्यांश शेडगे और लॉकी टीम में आए हैं। हर खिलाड़ी के अपने कुछ लक्ष्य होते हैं। अब तक सब कुछ ठीक चल रहा है। मैं अजमत और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करना चाहता हूं।'
प्लेइंग XI
पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
राजस्थान रॉयल्स : वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

