PBKS vs SRH, IPL 2026: जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 10:23 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच शनिवार 11 अप्रैल को रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में होगा।

श्रेेयस अय्यर की कप्तानी वाली PBKS इस सीजन में अब तक अजेय रही है, हालांकि पिछला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं SRH को अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करीबी हार झेलनी पड़ी थी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IPL में PBKS और SRH के बीच अब तक 24 मुकाबले खेले गए हैं:

PBKS जीत: 7
SRH जीत: 17
रिकॉर्ड के लिहाज से SRH का पलड़ा भारी रहा है।

मुल्लांपुर पिच रिपोर्ट

मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां अक्सर 200+ स्कोर देखने को मिलते हैं। हालांकि हाल के एक मुकाबले में 163 रन का लक्ष्य भी आसानी से चेज हुआ था, जिससे साफ है कि गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद नहीं है।

मौसम रिपोर्ट

मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की संभावना काफी कम है। ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने को मिल सकता है।

PBKS की शानदार फॉर्म

पंजाब किंग्स इस सीजन में संतुलित प्रदर्शन कर रही है। टीम के नए नंबर-3 बल्लेबाज कूपर कोनोली शानदार लय में हैं और उन्होंने कम पारियों में ही तेज रन बनाए हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह के साथ विजयकुमार विशाख और जेवियर बार्टलेट ने प्रभावित किया है।

SRH की कमजोर कड़ियां

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन अच्छी फॉर्म में हैं और लगातार रन बना रहे हैं। हालांकि टीम का टॉप ऑर्डर अभी तक स्थिर नहीं रहा है। गेंदबाजी में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी टीम को खल रही है, लेकिन हर्ष दुबे ने स्पिन विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है।

संभावित प्लेइंग 11

PBKS: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

SRH: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा/ब्राइडन कार्से।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News