टोक्यो ओलंपिक : दीपिका कुमारी के कार्यक्रम का प्रसारण नहीं होने पर लोगों ने उठाए सवाल

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 10:51 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने टोक्यो ओलंपिक के पहले दिन अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी महिला व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर रही और अब उन्हें मुख्य स्पर्धा के पहले दौर में आसान प्रतिद्वंद्वी मिला है। युमेनोशिमा पार्क पर हुए मुकाबले में दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका ने 720 में से 663 स्कोर किया। सोनी द्वारा दीपिका का मुकाबला ना दिखाए जाने पर लोगों ने सोनी वालों को ट्रोल किया है। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने डीडी स्पोर्ट्स पर भी सवाल उठाए क्योंकि राष्ट्रीय खेल चैनल पर भी इसका प्रसारण नहीं हुआ। 

देखें लोगों के ट्वीट्स 

दीपिका ने पहले हाफ में 334 और दूसरे हाफ में 329 स्कोर रहा। उन्होंने 72 निशानों में से 30 बार परफेक्ट 10 स्कोर किया। दीपिका का सामना अब दुनिया की 193वें नंबर की तीरंदाज भूटान की करमा से होगा जो रैंकिंग दौर में 56वें स्थान पर रही। पहले तीन स्थानों पर कोरियाई तीरंदाजों का दबदबा रहा। कोरिया की 20 वर्ष की अन सान 680 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रही जो ओलंपिक रिकॉर्ड भी है। इससे पहले ओलंपिक रिकॉर्ड 673 का था जबकि विश्व रिकॉर्ड 692 का है जो कांग चेइ वोंग के नाम है। क्वार्टर फाइनल में दीपिका की टक्कर अन सान से हो सकती है। तोक्यो टेस्ट टूर्नामेंट 2019 में दीपिका को हराने वाली अन सान ने 36 बार 10 स्कोर किया। जांग मिनही 677 अंक के साथ दूसरे और कांग चेइ वोंग 675 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News