पीटरसन को भाया शिखर धवन का ‘ऊबर’ चश्मा, लाइव कमेंट्री में बोले- मुझे भी चाहिए
punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2020 - 11:51 AM (IST)
नई दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के दौरान जहां क्रिकेट फैंस अपने स्टार्स को प्रदर्शन करते देख आनंदित हो रहे थे। वहीं, कमेंट्री बॉक्स में बैठे केविन पीटरसन का दिल शिखर धवन की एक अनमोल चीज पर आ गया। दरअसल, चेन्नई के खिलाफ पहले खेलते हुए 175 रन बनाने वाली दिल्ली जब गेंदबाजी के लिए उतरी तो धवन ने जो चश्मा पहना था वह सबका ध्यान अपनी ओर खींचकर ले गया। शिखर धवन का चश्मा लगाया देख सबसे ज्यादा उत्सुक कांमेंटेटर केविन पीटरसन हो गए। उन्होंने चश्मे की खूब तारीफ करते हुए कहा- यह शानदार है। मुझे भी बताओ कि यह ऊबर चश्मा आपने लिए कहां से लिया है।
क्रिकेट फैंस ने भी इसपर जमकर मजे लिए। देखें ट्वीट
And I thought Nature was healing.
— Puru (@Puru2122) September 25, 2020
Shikhar Dhawan, wtf, seriously WTF pic.twitter.com/04gIRvgLEP
#CSKvDC
— Nishtha. (@moonaquette) September 25, 2020
Shikhar Dhawan, the new definition of cool???? pic.twitter.com/ApygZdkj6a
This look of Shikhar Dhawan ??!! Classic Gabbar style. pic.twitter.com/DoUixGvosO
— CricketMAN2 (@man4_cricket) September 25, 2020
Shikhar Dhawan in today's match #CSK #DCvsCSK #IPL2020 pic.twitter.com/8ysU8nNCLp
— Sanjeev NC (@yenceesanjeev) September 25, 2020
Shikhar Dhawan would be a great Bollywood villain.#IPL2020 #CSKvDC pic.twitter.com/mFM7VtUulz
— Shree (@thefraudbrahmin) September 25, 2020
बता दें कि शिखर धवन ने पृथ्वी के साथ मिलकर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी थी। धवन ने 27 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। वहीं, पंत 64 रन बनाने में कामयाब हुए। दिल्ली ने इस तरह चेन्नई के खिलाफ 176 रन का मजबूत लक्ष्य रखा था।