फुटबॉलर रुबेन पर आया प्लेब्वॉय मॉडल नीवस सेल्सियस का दिल
punjabkesari.in Tuesday, Jul 10, 2018 - 07:57 PM (IST)

जालन्धर : क्रोएशिया की प्लेब्वॉय मॉडल नीवस सेल्सियस का दिल इन दिनों इंगलैंड के स्टार फुटबॉलर रुबेन लोफ्ट्स चीक पर आया लगता है।
नीवस ने एक फोटोशूट करवाया है जिसमें वह इंगलैंड की जर्सी पहने हुए हैं। नीवस का कहना है कि वह इंगलैंड को जितता देखना चाहती है, क्योंकि अगर इंगलैंड जीता तो वह सैमीफाइनल में संभवत: क्रोएशिया से भिड़ सकता है।
रुबेन को क्यूटेस्ट प्लेयर ऑफ द वल्र्ड कप का नाम देते हुए नीवस ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि रुबेन उनकी यह इच्छा जरूर पूरी करेंगे।
हालांकि 36 साल की नीवस ने इन बातों से इंकार किया है कि वह रुबेन का डेट करना चाहती है। उनके अनुसार रुबेन अभी बहुत छोटा है।
नीवस ने कहा कि रुबेन को उन्होंने विश्व कप शुरू होने से पहले देखा था। तब वह मुझे बहुत क्यूट लगा था। उसी के कारण मैंने इंगलैंड को स्पोर्ट करने का फैसला किया था। अगर वह क्रोएशिया के खिलाफ मैच में खेलेगा तो मुझे बहुत खुशी होगी।
बता दें कि नीवस क्रोएशिया के डिफैंडर डिनो ड्रोपिक का रिश्ता 2014 में टूटा था। उनकी जोड़ी को विक्टोरिया और डेविड बैकहम से जोड़कर देखा जाता था।