आखिरी बाॅल पर छक्का लगाकर IPL मैच जीताने वाले खिलाड़ी, रायडू का नाम भी शामिल

punjabkesari.in Tuesday, May 18, 2021 - 10:55 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : महेंद्र सिहंद धोनी ने कई बार छक्का मारकर मैच को खत्म किया और टीम को जीत दिलाई है। उनकी इसी अदा के करोड़ों फैंस दिवाने हैं। उन्होंने भारतीय टीम ही नहीं आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से भी इस अंदाज को जारी रखा। लेकिन क्या आप जानते हैं आईपीएल में वो कौन-कौन से खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीताया है। आइए जानते हैं - 

आईपीएल में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाने वालों की लिस्ट बहुत लम्बी है। इसमें रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, डीजे ब्रावो, धोनी, मिशेल सेंटनर, निकोल्स पूरन और रविंद्र जडेजा का नाम भी शामिल है। जहां बाकी सब खिलाड़ियों ने एक-एक आईपीएल में ऐसा किया है, वहीं रोहित शर्मा आईपीएल में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर सबसे ज्यादा तीन बार अपनी टीम को जीत दिला चुका हैं। 

आखिरी गेंद पर छक्का लगाने आईपीएल मैच जीतने वाले खिलाड़ी 

रोहित शर्मा बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2009

रोहित शर्मा बनाम पुणे वारियर्स, 2011

अंबाती रायडू बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2011

रोहित शर्मा बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2012

सौरभ तिवारी बनाम पुणे वारियर्स, 2012

डीजे ब्रावो बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2012

महेंद्र सिंह धोनी बनाम पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब), 2016

मिशेल सेंटनर बनाम राजस्थान राॅयल्स, 2019

निकोल्स पूरन बनाम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2020

रविंद्र जडेजा बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2020 

गौर हो कि बाॅयो बबल में खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद आईपीएल के मौजूदा सत्र को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है और फिलहाल इसके शुरू होने की कोई जानकारी नहीं है। आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक 29 मैच खेले गए थे जबकि 31 मैच अभी बाकी हैं। 

आईपीएल 2021 में टाॅप चार टीमें क्रमशः दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, आरसीबी और मुंबई इंडियंस है। जहां दिल्ली के 12 अंक हैं तो वहीं सीएसके और आरसीबी 10-10 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे नम्बर पर है। मुंबई 8 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।  

Content Writer

Sanjeev