प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी

punjabkesari.in Saturday, Oct 15, 2022 - 07:31 PM (IST)

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप प्रतियोगिता जीतने पर बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपने धैर्य और निपुणता से देश को गौरवान्वित किया है। भारत ने एकतरफा मुकाबले में शनिवार को श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर आठ सत्र में सातवीं बार महिला एशिया कप जीत लिया। 

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हमारी महिला क्रिकेट टीम ने अपने धैर्य और निपुणता से देश को गौरवान्वित किया है। महिला एशिया कप जीतने पर टीम को ढेर सारी बधाई। उन्होंने उत्कृष्ट कौशल और टीमवर्क का प्रदर्शन किया है। भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए के लिए शुभकामनाएं।'' 

पिछले 14 साल में पहली बार फाइनल खेल रही श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। वह नौ विकेट पर 65 रन ही बना सकी और भारत ने 8.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 25 गेंद में नाबाद 51 रन बनाये। भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने तीन विकेट चटकाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Recommended News

Related News