पीएम मोदी ने भी की चानू, गुरूराजा की तारीफ, लगा बधाइयों का तांता

punjabkesari.in Thursday, Apr 05, 2018 - 04:54 PM (IST)

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू और पी गुरूराजा को राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियों से देश प्रसन्न है। प्रधानमंत्री ने ट््वीट किया- साइखोम मीराबाई चानू कोप्त गोल्डकोस्ट 2018 में भारत का पहला स्वर्ण पदक और राष्ट्रमंडल खेलों में तीन रिकार्ड कायम करने पर बधाईयां। भारत उनकी उपलब्धियों पर खुश है। 
मोदी ने एक अन्य ट्वीट में गुरूराजा को भारत के लिए पहला पदक (रजत पदक) जीतने पर भी बधाई दी। मीराबाई चानू (48 किग्रा) ने महिला वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों का स्नैच, क्लीन एवं जर्क और ओवरऑल रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक, जबकि पी गुरूराजा(56 किग्रा) ने पुरूषों के वर्ग में रजत पदक जीता
आईओए ने भी पदक विजेताओं को दी बधाई 
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने भी मीराबाई चानू(48 किग्रा) और पी गुरूराजा (56 किग्रा) को पदक जीतने पर बधाई दी। आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा- मुझे यकीन है कि भारतीय दल के दूसरे खिलाड़ी भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और आने वाले दिनों में और पदक जीतेंगे। 

राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन भारतीय खिलाडिय़ों का प्रदर्शन
भारोत्तोलन: स्वर्ण: महिला(48 किग्रा) एस मीराबाई चानू रजत: पुरूष(56 किग्रा) पी गुरूराजा
हाकी: महिला: भारत वेल्स से2-3 से हारा
बैडमिंटन: मिश्रित टीम स्पर्धा: भारत ने श्रीलंका को 5-0 से हराया      
टेबल टेनिस: महिला टीम स्पर्धा: भारत ने श्रीलंका को 3-0 से हराया      
तैराकी: पुरूष: 50 मीटर फ्रीस्टाइल: वीरधवल खाड़े सेमीफाइनल में, 100 मीटर बैक स्ट्रोक: श्रीहरि नटराज सेमीफाइनल में 
स्क्वाश: पुरूष एकल( पहला दौर): हरिंदर पाल संधू ने कैमरॉन स्टाफ्फ्रॉड (साइमन द्वीप) को 3-1 से मात दी      विक्रम मल्होत्रा ने मान्दा चिलांब्वे (जाम्बिया) को 3-0 से शिकस्त दी।

स्पोट्र्स स्टार्स ने भी की चानू की तारीफ

Punjab Kesari