पोलार्ड ने मुजीब को मारा सीजन का सबसे बड़ा छक्का, देखता ही रह गया गेंदबाज

punjabkesari.in Saturday, Apr 17, 2021 - 10:20 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मुंबई की टीम की शुरूआत शानदार रही और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। लेकिन रोहित के आउट होने के बाद निरंतर अंतराल पर मुंबई के विकेट गिरते रहे। लेकिन मुंबई की पारी को किरोन पोलार्ड ने संभाला और 22 गेंदों पर 35 रन की पारी खेलकर टीम को 150 रन तक पहुंचाया। इस मैच में उनके बल्ले से छक्के भी लगे।

दरअसल जब पोलार्ड बल्लेबाजी के लिए आए तो मुबंई की पारी धीमी रफ्तार से चल रही थी। लेकिन पोलार्ड ने आते ही गेंदबाजों पर रन बरसाने शुरू कर दिए। लेकिन इस मैच में पोलार्ड ने एक ऐसा शॉट मारा जो काफी दूर तक गया। दरअसल 17वां ओवर फेंकने आए मुजीब उर रहमान की पहली ही गेंद पर पोलार्ड ने 105 मीटर का छक्का मारा। पोलार्ड के इस शॉट मुजीब उर रहमान देखते ही रह गए। यह आईपीएल 2021 का अब तक का सबसे बड़ा छक्का है।

इसी के साथ पोलार्ड ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लिया। पोलार्ड ने आईपीएल में अपने 200 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। वह मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उनसे पहले मुंबई के लिए खेलते हुए इतने छक्के किसी भी बल्लेबाज ने नहीं लगाए हैं। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा भी यह रिकॉर्ड अभी तक अपने नाम नहीं कर पाएं हैं। देखें आंकड़े -  
 

मुंबई के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी 

201 - किरोन पोलार्ड
166 - रोहित शर्मा
93 - हार्दिक पंड्या


आईपीएल में 200 छक्के लगाने के लिए ली गई सबसे कम पारी

   68: गेल
137: एबीडी
150: पोलार्ड 
165: धोनी
180: कोहली
185: रोहित

आईपीएल 2021 में अब तक सबसे बड़ा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी 

किरोन पोलार्ड - 105 मी
ग्लेन मैक्सवेल - 100 मी
सूर्यकुमार यादव - 99 मी
मनीष पांडे - 96 मी
अब्दुल समद - 93 मी
संजू सैमसन - 91 मी
किरोन पोलार्ड - 90 मी
 

Content Writer

Raj chaurasiya