पूजा ओझा ने रचा इतिहास, कैनो स्प्रिंट वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को दिलाया पहला पदक

punjabkesari.in Thursday, Aug 04, 2022 - 03:34 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत की पूजा ओझा ने कनाडा के हैलिफैक्स में 2022 ICF कैनो स्प्रिंट वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। पैरा-कैनो विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिए यह पहला पदक है। वीएल1 महिला 200 मीटर फाइनल में मध्य प्रदेश के भिंड की पैरा-कैनो एथलीट ने 1:34.18 के समय के साथ दूसरे स्थान हासिल किया। हैम्बर्ग की लिलेमोर कोपर ने 1:29.79 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। 

दौड़ के पहले हाफ के बाद पूजा ओझा आगे थीं, लेकिन फिर लिलेमोर कोपर ने पूजा को पीछे छोड़ते हुए अंत में जीत हासिल की। इस दौड़ में दूसरा स्थान फिनिश लाइन तक कड़ी मेहनत से लड़ा गया था। पूजा ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में छह बार स्वर्ण पदक जीता है और विश्व के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला हैं। वह पिछले साल पैरा ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग चैंपियनशिप में छठे स्थान पर थीं और वर्तमान में दुनिया के शीर्ष पैरा कैनो खिलाड़ियों में नौवें स्थान पर हैं। 

इस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने वाले दूसरे भारतीय सुरेंद्र कुमार ने वीएल1 पुरुष 200 मीटर में 1:22.97 के समय के साथ 5/8 का स्थान हासिल किया। शुरुआती क्लास Vl 1 में, एथलीट केवल पैडलिंग के लिए अपने हाथों और कंधों का उपयोग कर सकते हैं। पैराकेनो दौड़ 200 मीटर स्प्रिंट दूरी तक होती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News