पॉप स्टार रिहाना ने किया किसानों का समर्थन, प्रज्ञान ओझा ने दिया यह जवाब

punjabkesari.in Wednesday, Feb 03, 2021 - 03:19 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : देश में पिछले दो महीने से किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहें हैं। किसानों के इस आंदोलन में पंजाब के कई नामी सितारों ने अपना समर्थन दिया। लेकिन अब किसानों के समर्थन में इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना भी आ चुकी हैं। रिहाना ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर सोशल मीडिया के द्वारा अपनी राय रखी। रिहाना के इस ट्वीट के बाद लोग सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ भी कर रहें हैं वहीं कुछ लोग उनकी आलोचना भी कर रहें हैं। वहीं पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने भी रिहाना को सोशल मीडिया पर जवाब दिया है। 

पॉप स्टार गायिका रिहाना ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि हम इस मुद्दे पर बात क्यों नहीं कर रहे। रिहाना ने इसके साथ किसान आंदोलन का हैश टैग दिया। रिहाना पूरी दुनिया में अपनी पॉप सिंगिंग के लिए जानी जाती हैं। ट्विटर पर रिहाना 10 करोड़ से अधिक फॉलोवर्स हैं और वह सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखने के लिए भी जानी जाती हैं।     

वहीं इस मुद्दे पर पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने रिहाना को जवाब देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि यह मामला जल्द ही सुलझ जाएगा। हमें अपने देश के आंतरिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति के दखल देन की जरूरत नहीं है। मेरा देश हमारे किसानों पर गर्व करता है और जानता है कि यह कितना महत्वपूर्ण है।   

गौर हो कि प्रज्ञान ओझा ने पिछले साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। ओझा ने भारत के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी20 मैच खेलें हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 113, 21 और 10 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं आईपीएल के 92 मैचों में उन्होंने 89 विकेट लिए हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News