मोहम्मद शमी के लिए पोर्नस्टार केंड्रा लस्ट का ट्विट- सच में शानदार परफार्मेंस

punjabkesari.in Wednesday, Mar 30, 2022 - 09:40 PM (IST)

खेल डैस्क : आईपीएल की चर्चाएं दूर तलक हो रही है। इसी कड़ी में पोर्नस्टार केंड्रा लस्ट भी भारतीय तेज गेंदबाज की तारीफें करती नजर आ रही हैं। दरअसल, आईपीएल 2022 में बीते दिनों गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला गया था। इसमें गुजरात के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी कर सबको प्रभावित किया था। शमी से प्रभावित होने वाले फैंस में एक नाम केंड्रा लस्ट का भी जुड़ गया। लस्ट ने शमी के लिए ट्वीट कर उनकी तारीफ की। उन्होंने लिखा- मोहम्मद बिल्कुल शानदार प्रदर्शन।

केंड्रा लस्ट ने जैसे ही ट्विट किया। सोशल मीडिया पर शमी और लस्ट की चर्चाएं चलनी लगीं। इसका क्रिकेट फैंस ने तरह-तरह के मीम्स बनाकर स्वागत किया। देखें कुछेक मीम्स।

बता दें  कि केंड्रा लस्ट अक्सर भारतीय सेलिब्रिटिज की फोटोज पर कमेंट्स करती रहती हैं। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे को भी अपने साथ वीडियो में अभिनय करने के लिए इन्वाइट किया था।

सलमान को भी की थी विश

केंड्रा लस्ट बॉलीवुड स्टार सलमान खान को उनके बर्थडे पर विश भेजने के कारण भी चर्चा में आई थी। 

कौन है केंड्रा लस्ट


केंड्रा का असली नाम मिशेल ऐनी मेसन है। सितम्बर 1978 में जन्मी लस्ट पेशेवर अभिनेत्री हैं। वह अमेरिकी पॉर्न फिल्म अभिनेत्री होने के अलावा निर्देशक भी हैं। उन्होंने एक वेबकैम मॉडल से अपने करियर की शुरूआत की थी। 2012 में उन्होंने वयस्क उद्योग में कदम रखा। केंड्रा को दो बार एक्ट्रैस ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला है।

 

 

Content Writer

Jasmeet