पुर्तगाल ने नेशंस लीग में स्पेन से ड्रॉ खेला

punjabkesari.in Friday, Jun 03, 2022 - 01:46 PM (IST)

बार्सीलोना : क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर पूरा फोकस रखने के चक्कर में स्पेन की टीम ने पुर्तगाल के दूसरे स्थानापन्न खिलाड़ी पर ध्यान नहीं दिया और नेशंस लीग फुटबॉल में उसे 1.1 से ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। 

रिकार्डो होर्ता ने पुर्तगाल के लिए बराबरी का गोल दागा। होर्ता 2014 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पदार्पण के बाद अपना दूसरा ही मैच खेल रहे थे। वह आखिरी मिनटों में मैदान पर उतरे थे और 82वें मिनट में गोल कर दिया। 

इससे पहले स्पेन के लिए अलवारो मोराता ने 25वें मिनट में गोल किया था। स्पेन को पिछले साल फाइनल में फ्रांस ने हराया था। लीग बी में नॉर्वे ने सर्बिया को 1.0 से हराया जबकि स्वीडन ने स्लोवेनिया को 2.0 से मात दी। इस्राइल ने आइसलैंड से 2.0 से ड्रॉ खेला। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News