पुर्तगाल के खिलाड़ियों ने कड़ाके की ठंड में किया अभ्यास

punjabkesari.in Monday, Jun 11, 2018 - 09:29 AM (IST)

क्रातोवो (रुस): क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम ने विश्व कप फुटबाॅल में स्पेन के खिलाफ शुरुआती मुकाबले से 5 दिन पहले आज मास्को से दक्षिण पूर्व में स्थित इस शहर (टीम का बेस शहर) में कड़ाके की ठंड के बीच पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।



मैनेजर फर्नांडो सांटोस की टीम के सभी 23 खिलाड़ियों ने 90 मिनट के शुरुआती प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया। इस दौरान वहां का तापमान 10 डिग्री सैल्सियस के आसपास था। 

Punjab Kesari