PPL 2026: जून में शुरू होगी पंजाब प्रीमियर लीग, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 04:08 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) जून 2026 में नई पहचान और नए फॉर्मेट के साथ पंजाब प्रीमियर लीग (PPL) का आयोजन करेगा। राज्य की यह घरेलू टी20 लीग अब फ्रेंचाइजी-बेस्ड मॉडल पर खेली जाएगी, जिसमें कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी।

फ्रेंचाइजी मॉडल और ऑक्शन सिस्टम

पीपीएल 2026 में सभी छह टीमें फ्रेंचाइजी आधारित होंगी। खिलाड़ियों की खरीद ऑक्शन (नीलामी) के जरिए होगी और केवल पंजाब के रजिस्टर्ड खिलाड़ी ही इसमें हिस्सा ले सकेंगे। खिलाड़ियों को अलग-अलग प्राइस स्लैब में रखा जाएगा, ताकि टीमें अपनी रणनीति के अनुसार बोली लगा सकें।

ये होंगे मार्की खिलाड़ी

इस लीग में पंजाब के बड़े क्रिकेट सितारे हिस्सा लेंगे।

Shubman Gill
Abhishek Sharma
Arshdeep Singh

इनके अलावा रमनदीप सिंह, नेहाल वढेरा, नमन धीर, अनमोलप्रीत सिंह और प्रभसिमरन सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी मार्की नामों में शामिल हो सकते हैं।

युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच

पीपीएल 2026 में सीनियर खिलाड़ियों के साथ अंडर-23 और युवा प्रतिभाओं को भी मौका मिलेगा। मौजूदा इंडिया अंडर-19 टीम का हिस्सा विहान मल्होत्रा भी इस लीग में खेलते नजर आएंगे।

इसके अलावा मयंक मारकंडे, हरप्रीत बराड़, गुरनूर बराड़, हरनूर सिंह, सलिल अरोड़ा और रघु शर्मा जैसे खिलाड़ी भी टूर्नामेंट में गहराई जोड़ेंगे।

कॉर्पोरेट घरानों की दिलचस्पी

पंजाब के कई बड़े बिजनेस घराने और कॉर्पोरेट ग्रुप इस लीग में टीमों का मालिकाना हक लेने के लिए उत्सुक हैं। इससे यह लीग राज्य की सबसे बड़ी घरेलू टी20 प्रतियोगिता बनने की ओर बढ़ रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News