प्रग्गानंधा नें जीता पराचिन ओपन इंटरनेशनल शतरंज का खिताब

punjabkesari.in Sunday, Jul 17, 2022 - 03:06 PM (IST)

पराचिन ,सर्बिया ( निकलेश जैन ) भारत के युवा ग्रांड मास्टर आर प्रग्गानंधा नें एक और कामयाबी हासिल करते हुए पराचिन ओपन इंटरनेशनल शतरंज का खिताब जीत लिया है । 26 देशो के 161 खिलाड़ियों के बीच 9 राउंड के स्विस टूर्नामेंट में प्रग्गानंधा नें 7 जीत और 2 ड्रॉ के साथ अविजित रहते हुए 8 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया । 7.5 अंक बनाकर रूस के अलेक्ज़ेंडर प्रेडके दूसरे तो 7 अंक बनाकर कजाकिस्तान के अलिशेर सुलेमेनोव बेहतर टाईब्रेक के आधार पर तीसरे स्थान पर रहे ।

प्रग्गानंधा नें 2789 का प्रदर्शन करते हुए अपनी फीडे रेटिंग में लगभग 13 अंक जोड़ते हुए 2661 अंको के साथ विश्व रैंकिंग में 90वां स्थान हासिल कर लिया है और पहली बार दुनिया के शीर्ष क्लासिकल 100 खिलाड़ियों में शामिल हो गए है ।

भारत के अन्य खिलाड़ियों में 7 अंक बनाकर मुथाइया अल चौंथे ,6.5 अंक बनाकर प्रणव बी पांचवें ,अर्जुन कल्याण सातवे और हर्षवर्धन जीबी आठवे स्थान पर रहे ।

Final standings in Classical Open A

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3  K rtg+/-
1 2   GM Praggnanandhaa R IND 2648 8,0 50,5 43,0 7 10 12,5
2 1   GM Predke Alexandr FID 2688 7,5 49,5 38,5 6 10 3,5
3 14   IM Suleymenov Alisher KAZ 2467 7,0 47,0 36,0 6 10 12,2
4 29   IM Muthaiah Al IND 2401 7,0 43,0 33,0 7 10 14,6
5 7   IM Pranav V IND 2512 6,5 47,0 35,5 5 10 9,1
6 19   FM Nogerbek Kazybek KAZ 2437 6,5 46,5 35,0 5 10 13,3
7 9   GM Arjun Kalyan IND 2499 6,5 45,5 34,5 5 10 6,9
8 30   IM Harshavardhan G B IND 2397 6,5 45,5 32,5 5 10 9,8
9 42   IM Ohanyan Emin ARM 2354 6,5 45,0 33,5 6 10 19,6
10 24   IM Gan-Erdene Sugar MGL 2428 6,5 44,0 33,0 5 10 3,7
11 35   IM Djordjevic Vuk SRB 2382 6,5 42,5 31,5 6 10 12,0
12 26   IM Menezes Christoph AUT 2417 6,5 39,5 28,5 4 10 -2,5
13 23   IM Urazayev Arystanbek KAZ 2430 6,0 50,5 36,0 5 10 13,1
14 12   IM Koustav Chatterjee IND 2485 6,0 49,5 34,5 5 10 1,9
15 4   IM Makarian Rudik RUS 2533 6,0 47,0 34,0 4 10 -1,6
16 57   FM Han Yichen NED 2286 6,0 44,0 32,0 5 20 42,0
17 113   WFM Kairbekova Amina KAZ 2133 6,0 43,0 30,0 4 40 161,2
18 8   GM Gundavaa Bayarsaikhan MGL 2503 6,0 42,5 31,5 4 10 -6,9
19 11   GM Makhnev Denis KAZ 2492 6,0 42,0 32,5 5 10 -3,8
20 34   IM Anuj Shrivatri IND 2383 6,0 41,5 30,0 5 20 2,2

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niklesh Jain

Recommended News

Related News