फ़ीडे कैंडिडेट - प्रज्ञानन्दा नें खेला वे यी से ड्रा , वैशाली से दिव्या नें बांटा अंक
punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 11:57 PM (IST)
साइप्रस ( निकलेश जैन ) फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज में दूसरा राउंड पुरुष और महिला दोनों ही वर्ग में बिना किसी परिणाम के बीता और सभी आठ बाजियाँ बेनतीजा रही । पुरुष वर्ग में केल मोहरो से खेल रहे प्रज्ञानंदा नें चीन के वे यी के साथ अपना अंक बांटा , कल पहले राउंड में जीत से शुरुआत करने वाले प्रज्ञानन्दा का आत्मविश्वास आज भी बेहतर नज़र आया और उन्होंने काले मोहरो से फ्रेंच ओपनिंग में अपनी तैयारी से वे यी को दबाव में बनाये रखा

पर वे यी नें सफलतापूर्वक मोहरे अदला बदली करते हुए 46 चालों में बाजी ड्रा करा ली । अन्य मुकाबलों में यूएसए के फैबियानो कारूआना नें नीदआरलैंड के अनीश गिरी से , हिकारू नकामुरा नें रूस के आंद्रे एसिपेंको से और उज़्बेक्सितान के जावोखीर सिंदारोव नें जर्मनी के मैथियास ब्लूबएम से ड्रा खेला , 2 राउंड के बाद प्रज्ञानन्दा, फैबियानो और सिंदारोव 1.5 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है ।
महिला वर्ग में दूसरा दिन भी बिना किसी नतीजे के बीता , भारत की दिव्या देशमुख हमवतन वैशाली आर के ख़िलाफ़ जीत के करीब जाकर भी चूक गई जबकि चीन की जू जीनर भी रूस की लग्नों कैटरिना से जीती बाजी जीतने में असफल रही और दोनों बाजियाँ बेनतीजा रही , अन्य दो बाज़ियों में रूस की अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना नें कजाकिस्तान की बिबीसारा अस्युबायेवा से और चीन की तान झोंगायी नें यूक्रेन के अन्ना मुज्यचुक से ड्रा खेला .

