प्राग इंटरनेशनल शतरंज - भारत के विदित गुजराती सयुंक्त बढ़त पर
punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2019 - 08:52 PM (IST)
प्राग , चेक गणराज्य ( निकलेश जैन ) में होने जा रहे प्राग मास्टर्स इंटरनेशनल शतरंज चैंपियनशिप में में भारत के दो शीर्ष सितारे पेंटाला हरिकृष्णा और विदित गुजराती खेल रहे है । और शुरुआती तीन राउंड के बाद भारत के विदित गुजराती दो ड्रॉ और एक जीत के साथ 2 अंक बनाकर तीन अन्य खिलाड़ियों के साथ सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है । जबकि पेंटाला हरिकृष्णा एक जीत एक हार और एक ड्रॉ के साथ 1.5 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर है ।
भारत के उभरते सितारे विदित (2711) नें प्रतियोगिता के पहले राउंड में पोलैंड के राडास्लाव वोज़्टस्जेक (2722) से ड्रॉ खेला । दूसरे राउंड में उन्होने पूर्व विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर इज़राइल के बोरिस गेल्फ़ांद ( 2655) खेल को पराजित किया । यह पहला मौका था जब उन्होने बोरिस को पराजित किया इसके बाद तीसरे राउंड में उन्होने फिर अपने से अधिक रेटिंग के दूसरे वरीय हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट ( 2738) से ड्रॉ खेला ।
हरिकृष्णा ( 2730) की बात करे तो उन्होने पहले राउंड में अमेरिका के सेम शंकलंद ( 2731) से ड्रॉ खेला जबकि दूसरे राउंड मे उन्हे रूस के निकिता वितुगोव ( 2726) से हार का सामना करना पड़ा पर तीसरे राउंड में उन्होने वापसी करते हुए सबसे आगे चल रहे पोलैंड जे जान डूड़ा ( 2731) को शिकस्त देकर वापसी कर ली ।
तीन राउंड के बाद विदित, जान डूड़ा,निकिता वितुगोव और राडास्लाव वोज़्टस्जेक 2 अंको के साथ सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है ।
3 राउंड के बाद अंक तालिका
Rk. | Name | Rtg | FED | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | Pts. | DE | SB | BLK | |
1 | GM | Vitiugov Nikita | 2726 | RUS | * | 1 | ½ | ½ | 2,0 | 0,0 | 2,75 | 2 | ||||||
GM | Vidit Santosh Gujrathi | 2711 | IND | * | ½ | 1 | ½ | 2,0 | 0,0 | 2,75 | 2 | |||||||
3 | GM | Wojtaszek Radoslaw | 2722 | POL | ½ | * | ½ | 1 | 2,0 | 0,0 | 2,00 | 1 | ||||||
4 | GM | Duda Jan-Krzysztof | 2731 | POL | * | 0 | 1 | 1 | 2,0 | 0,0 | 1,50 | 2 | ||||||
5 | GM | Harikrishna Pentala | 2730 | IND | 0 | 1 | * | ½ | 1,5 | 0,0 | 2,50 | 1 | ||||||
6 | GM | Navara David | 2739 | CZE | ½ | * | ½ | ½ | 1,5 | 0,0 | 2,25 | 1 | ||||||
7 | GM | Gelfand Boris | 2655 | ISR | 0 | ½ | * | 1 | 1,5 | 0,0 | 1,75 | 2 | ||||||
8 | GM | Laznicka Viktor | 2670 | CZE | ½ | ½ | 0 | * | 1,0 | 0,0 | 2,00 | 1 | ||||||
9 | GM | Shankland Samuel | 2731 | USA | ½ | ½ | 0 | * | 1,0 | 0,0 | 1,50 | 2 | ||||||
10 | GM | Rapport Richard | 2738 | HUN | ½ | 0 | 0 | * | 0,5 | 0,0 | 1,00 | 1 |