भारतीय टीम का पूर्व स्पिनर बना बेटे का पिता, चाह पाली थी बेटी की

punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2019 - 01:29 PM (IST)

जालन्धर : भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा के घर बेटे ने जन्म लिया है। बीती रात जुबली हिल्स के कार्पोरेट अस्पताल में ओझा की पत्नी काराबी ने बेटे को जन्म दिया। पोते के जन्म से गदगद ओझा के पिता महेश्वर ओझा ने कहा कि मेरे पास खुशी व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है। बच्चा और बहू दोनों स्वस्थ्य हैं। अब हमें फैमिली फ्रैंडस से बधाई के ढेरों संदेश आ रहे हैं। डॉक्टर बता रहे हैं हमें जल्दी ही छुट्टी मिल जाएगी। हम जल्दी से जल्दी अपनी खुशियां घर ले जाना चाहते हैं।

वहीं, प्रज्ञान के बारे में अहम खुलासा करते हुए उनके पिता ने बताया कि बेटा लंबे समय से बेटी की चाह पाले हुआ था। उसने तो बेटी के लिए कपड़े भी ले रखे थे। लेकिन अब उसे कोई गम नहीं होगा। वह पिता बन गया है और जिंदगी के इस सुहाने सफर पर आगे बढ़ गया है। अभी हमें बच्चे का नाम सोचना है उसके लिए कपड़े लेने हैं। यह हमारी फैमिली के लिए रोमांचक समय होगा। 

बता दें कि प्रज्ञान और काराबी ने मई 2010 में शादी की थी। प्रज्ञान के पिता बताते हैं कि बेटे के घर पहुंचने पर हम बड़े सेलिब्रेशन की तैयारी में है। लेकिन इसके लिए अभी हम अपनी संस्कृति मुताबिक 21 दिनों की वेट करेंगे। इसके बाद बड़ा फंक्शन होगा।

बतादें कि ओडिशा में जन्मे बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने भारत के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने 2009 में अपने टेस्ट डेब्यू के दौरान ही रिकॉर्ड बनाया था। 

आईपीएल में जीत चुके हैं पर्पल कैप

प्रज्ञान ओझा का करियर उभारने में सबसे बड़ा काम किया आईपीएल ने। वह तीन बार टाइटल जीतने वाली टीम के साथ खेल चुके हैं। साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स और 2 बार मुंबई इंडियंस (2013 और 2015) के साथ। साल 2010 तो उनके लिए और भी बढिय़ा था। आईपीएल के इस तीसरे सीजन में उन्होंने 21 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती थी। टूर्नामेंट में वह यह कारनामा करने वाले इकलौते स्पिनर हैं। हालांकि 2016 में अनसोल्ड रहने के बाद वह अब तक आईपीएल नहीं खेल पाए हैं।

Jasmeet