IND vs AFG : प्रसिद्ध कृष्णा ने शुरुआती 10 ओवरों में झटके 4 विकेट, बड़े खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हुए
punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 04:13 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में 4 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी का नमुना पेश किया और 10 ओवर में 4 या उससे अधिक विकेट लेने वाले कई बड़े खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
अफगानिस्तान ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी का फैसला लिया। प्रसिद्ध को शुरूआत में ही गेंदबाजी का मौका मिला जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और चार विकेट चटका डाले। इस दौरान तीन विकेट के लिए उन्हें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का साथ मिला जिन्होंने तीन कैच लपके। प्रसिद्ध अब मोहम्मद सिराज, जवागल श्रीनाथ, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए हैं जिन्होंने शुरूआत 10 ओवर में 4 या उससे अधिक विकेट लिए हैं।
वनडे में भारत के लिए शुरुआती 10 ओवरों में 4 या उससे अधिक विकेट
5 मोहम्मद सिराज बनाम श्रीलंका, कोलंबो RPS 2023
4 जवागल श्रीनाथ बनाम श्रीलंका, जोहान्सबर्ग 2003
4 भुवनेश्वर बनाम श्रीलंका, पोर्ट ऑफ स्पेन 2013
4 जसप्रीत बुमराह बनाम इंग्लैंड, द ओवल 2022
4 मोहम्मद सिराज बनाम श्रीलंका, तिरुवनंतपुरम 2023
4 अर्शदीप सिंह बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग 2023
4 प्रसिद्ध कृष्णा बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई 2026 *
अफगानिस्तान के कप्तान शाहिदी ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम आज पहले बैटिंग करना चाहते हैं। भारत में इस महीने हमेशा गर्मी रहती है। विकेट भी अच्छा लग रहा है। यह सूखा और सख्त है। उम्मीद है कि बैटिंग में हमें अच्छी शुरुआत मिलेगी। पिछले दो मैचों में हमसे कुछ गलतियां हुईं और हम उस तरह नहीं खेल पाए जैसा पहले खेलते रहे हैं। उम्मीद है कि आज हम वापसी करेंगे, अच्छी पार्टनरशिप करेंगे और सही जगहों पर बॉलिंग करेंगे। टीम में चार बदलाव हैं। नबी की वापसी हुई है और अजमत खेल रहे हैं।'
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के बाद कहा, 'पिच बहुत अच्छी लग रही है। मैं भी पहले बल्लेबाजी ही करता। पिछले मैच में काफी गर्मी थी और यहां भी हालात वैसे ही रहेंगे। हमें बस उन जगहों पर लगातार अच्छी गेंदबाज़ी करनी है जिन पर हम ध्यान दे रहे हैं। चेज़िंग (लक्ष्य का पीछा करना) एक ऐसी चीज़ है जिसमें हम अभी तक सफल नहीं हो पाए हैं। टीम में तीन बदलाव हुए हैं। प्रसिद्ध, हर्ष और नितीश रेड्डी की वापसी हुई है।
प्लेइंग XI
भारत : यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव
अफगानिस्तान : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक

