क्रिसमस से पहले अहमदाबाद फ्रैंचाइजी को क्लीन चिट देने की तैयारी!

punjabkesari.in Thursday, Dec 23, 2021 - 08:55 PM (IST)

खेल डैस्क : क्रिसमस से पहले आई.पी.एल. की नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद को बी.सी.सी.आई. की ओर से क्लीन चिट मिलने की उम्मीद है। बीसीसीआई के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि बोर्ड अगले 48 घंटों में सी.वी.सी. समर्थित अहमदाबाद फ्रैंचाइजी को ग्रीन-सिग्नल दे देगा। उन्होंने कहा- 3 सदस्यीय कानूनी समिति ने सी.वी.सी. कैपिटल को मंजूरी दे दी है और उन्हें अब बोर्ड से आशय पत्र जारी किया जाएगा। औपचारिकताएं जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी।

बता दें कि सी.वी.सी. पर सट्टेबाजी कंपनियों में कथित निवेश करने पर आपत्ति उठी थी। बी.सी.सी.आई. ने इसके लिए 3 सदस्यीय कानूनी समिति बनाई थी। अब नियुक्त समिति ने फ्रैंचाइजी के अपना ग्रीन-सिग्नल दे दिया है। अहमदाबाद फ्रैंचाइजी के संबंध में निर्णय लेने में देरी के बाद बी.सी.सी.आई. ने नीलामी और आई.पी.एल. मीडिया राइट्स टैंडर की तारीख आगे बढ़ा दी थी। अब बोली 11 से 13 फरवरी को होनी की उम्मीद है।

आई.पी.एल. की लखनऊ फ्रैंचाइजी ने पहले ही एंडी फ्लावर को टीम का कोच और गौतम गंभीर को मेंटर घोषित कर दिया है जबकि विजय धैया को टीम का सहायक कोच बनाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही के.एल. राहुल को भी यह फ्रैंचाइजी अपना कप्तान घोषित कर देगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News