7 पारियां 392 रन : कोलकाता के लिए मुसीबत बना यह 5.5 फीट का खिलाड़ी

punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 09:03 PM (IST)

खेल डैस्क : दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बार फिर से ओपिनंग क्रम पर पृथ्वी शॉ ताबड़तोड़ रन बना रहे हैं। आईपीएल 2021 में भी पृथ्वी ने दिल्ली के लिए खेलते हुए 15 मैचों में 479 रन बनाए थे। इस सीजन भी उनका बल्ला जोरदार तरीके से चल रहा है। वह 4 मैचों में 160 रन बना चुके हैं जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं। 5.5 फीट के पृथ्वी शॉ ने कोलकाता के खिलाफ 29 गेंदों में 51 रन बनाए। इसीके साथ उन्होंने कोलकाता के खिलाफ अपना शानदार प्रदर्शन जारी रख। पृथ्वी ने कोलकाता के खिलाफ छह मैच खेेले हैं जिनमें उनके नाम 392 रन दर्ज हैं।  पृथ्वी ने 51, 18, 82, 66, 14, 99 और 62 रन की पारियां कोलकाता के खिलाफ खेली हैं। 

सोशल मीडिया पर हुई खूब तारीफ

 

वह दिल्ली की ओर से पावरप्ले (1 से 6 ओवर) में 1000 रन पूरे करने वाले महज दूसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले सहवाग ने यह कारनामा अपने नाम दर्ज कराया था। देखें रिकॉर्ड- 
 


पावरप्ले में प्रत्येक टीम के लिए 1000 रन
चेन्नर्ई सुपर किंग्स - सुरेश रैना, फाफ डु प्लेसिस, मुरली विजय
दिल्ली कैपिटल्स- वीरेंद्र सहवाग, पृथ्वी शॉ
मुंबई इंडियंस - सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - क्रिस गेल, विराट कोहली
सनराइजर्स हैदराबाद - शिखर धवन, डेविड वार्नर
कोलकाता नाइट राइडर्स - गौतम गंभीर, रॉबिन उथप्पा
राजस्थान रॉयल्स - अजिंक्य रहाणे
पंजाब किंग्स - केएल राहुल
 

यह भी पढ़ें:-  गोल्फर Paige Spiranac ने फूलों से ढंकी अपनी बॉडी, INSTA पर शेयर की तस्वीर

 

Content Writer

Jasmeet