10वीं बार पावरप्ले में ही पवेलियन लौट गए पृथ्वी शॉ, तोड़ा इस बल्लेबाज का रिकॉर्ड

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2019 - 07:31 PM (IST)

जालन्धर : सीजन की शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन कर प्रभावित करने वाले पृथ्वी शॉ के नाम अब एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। पृथ्वी ने सीजन की शुरुआत मुंबई के खिलाफ की थी जिसमें वह केवल 7 रन ही बना पाए। इसके बाद तीसरे मुकाबले में उन्होंने सीजन का अपना सर्वोच्च स्कोर 99 रन बनाया। लेकिन इसके बाद उनके बल्ले से रन निकल ही नहीं पाए। आलम यह रहा कि वह 14 पारियों में 10 बार पावरप्ले में ही पवेलियन लौटने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा बैठे। देखें आंकड़े-

पावरप्ले में सबसे ज्यादा आऊट होने वाले बल्लेबाज

10 पृथ्वी शॉ, दिल्ली कैपिटल्स
09 शेन वाटसन, चेन्नई सुपर किंग्स
07 क्रिस गेल, किंग्स इलैवन पंजाब

पिछले सीजन में भी औसत गरजा था पृथ्वी का बल्ला

पृथ्वी आईपीएल के पिछले सीजन में भी प्रभावित करने में असफल रहे थे। लाव-लश्कर के साथ आईपीएल में आए पृथ्वी पिछले सीजन में 9 मैचों में 245 रन बना पाए थे। तब उनकी औसत महज 27 रही थी जोकि इस बार अब तक 20.85 बनी हुई है। 

Jasmeet