टीवी एक्ट्रेस के साथ उड़ रही पृथ्वी शाॅ के अफेयर की खबरें, एक दूसरे से फ्लर्ट करते आए नजर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2020 - 02:56 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : क्रिकेट और फिल्मी दुनिया का शुरू से ही आपस में गहरा संबंध रहा है और कई खिलाड़ियों ने अभिनेत्रियों से शादी भी की है। अब पृथ्वी शाॅ को एक्ट्रेस प्राची सिंह के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल, दोनों (खिलाड़ी और एक्ट्रेस) सोशल मीडिया पर एक दूसरे से फ्लर्ट करते नजर आए जिसके बाद ये अफवाहें जोर पकड़ रही हैं। 

एक्ट्रेस प्राची सिंह लगातार युवा खिलाड़ी पृथ्वी शाॅ द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटोज पर रिप्लाई कर रही है। हालांकि इस दौरान शाॅ भी पीछे नहीं हैं और वह भी प्राची के कमेंट्स का जवाब देते हुए और फ्लर्ट करते हुए दिखाई दिए हैं। फिलहाल दोनों की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

एक्ट्रेस की बात करें तो वह अभी फिल्म इंडस्ट्री में नई है और कलर्स चैनल पर आने वाले सीरियल उड़ान में भुमिका निभा रही हैं। वहीं शाॅ ने 18 साल की उम्र में टेस्ट में डेब्यू किया था और शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बने थे। इसी के साथ ही उन्होंने 2 मैचों की सीरीज में 237 रन अपने नाम किए थे। फिलहाल ये युवा खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा है और प्रैक्टिस कर रहा है। 

प्राची सिंह की कुछ खास तस्वीरें 

Sanjeev