कोलकाता के खिलाफ बोला पृथ्वी शॉ का बल्ला, सीजन की दूसरी फिफ्टी जड़ी
punjabkesari.in Thursday, Apr 29, 2021 - 10:42 PM (IST)

नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने कोलकाता के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और अपनी टीम को आसानी से जीत दिला दी। पृथ्वी ने पहले ही ओवर में अपने इरादे दिखा दिए थे जब उन्होंने कोलकाता के तेज गेंदबाज शिवम मावी की एक ओवर में 6 चौके जड़ दिए। इस दौरान उन्होंने सीजन की सबसे तेज फिफ्टी भी पूरी की। पृथ्वी ने इसके लिए महज 18 गेंदें ही खेलीं। इसी तरह उन्होंने दिल्ली की ओर से खेलते हुए पंत का रिकॉर्ड भी बराबर किया। पंत ने 2019 में 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
दिल्ली के लिए सबसे तेज 50
17 गेंद क्रिस मॉरिस बनाम जीएल दिल्ली 2016
18 गेंद ऋषभ पंत बनाम एमआई मुंबई 2019
18 गेंद पृथ्वी शॉ बनाम केकेआर अहमदाबाद 2021
सीजन में सबसे तेज अर्धशतक
18 गेंद : पृथ्वी शॉ बनाम कोलकाता
20 गेंद : दीपक हुड्डा बनाम राजस्थान
21 गेंद : आंद्रे रसेल बनाम चेन्नई
23 गेंद : पैट कमिंस बनाम चेन्नई
23 गेंद : शिमरोन हेटमायर बनाम बेंगलुरु
बता दें कि पृथ्वी शॉ इस समय शानदार लय में चल रहे हैं। उन्होंने आई.पी.एल. शुरू होने से पहले विजय हजारे ट्रॉफी में 800 से ज्यादा रन बनाए थे जिसमें दोहरा शतक भी शामिल था। पृथ्वी ने कोलकाता के खिलाफ भी उसी लय में शॉट लगाए और अपनी टीम को जीत के करीब ले गए।