पृथ्वीराज शाटगन विश्व कप के फाइनल्स की दौड़ में बरकरार

punjabkesari.in Friday, Aug 16, 2019 - 09:01 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय निशानेबाज पृथ्वीराज टोंडाइमान आईएसएसएफ शाटगन विश्व कप में पुरुषों के ट्रैप फाइनल्स में पहुंचने की दौड़ में बने हुए हैं। उनके अब 69 अंक हैं और वह शीर्ष पर चल रहे निशानेबाज से चार अंक पीछे हैं। पृथ्वीराज ने दूसरे दिन की कड़ी परिस्थितियों के बीच 25 में से 22 अंक बनाये और वह फिनलैंड के लाहिटी में चल रही प्रतियोगिता में दूसरे दिन के बाद 23वें स्थान पर हैं।

इस भारतीय के अलावा दस अन्य निशानेबाजों का स्कोर भी 69 है। भारत के अन्य निशानेबाज कायनान चेनाइ 67 के स्कोर के साथ 42वें स्थान पर हैं। उन्होंने भी शुक्रवार को 22 का स्कोर बनाया। तुर्की के यावुज इल्नाम 73 अंक के साथ शीर्ष पर हैं जबकि कल चोटी पर रहे माल्टा के विलियम चेटकुटी 72 अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं। महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में शगुन चौधरी 100 अंक के साथ भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ हैं। वह 38वें स्थान पर हैं। मनीषा कीर (94) और सीमा तोमर (93) क्रमश: 52वें और 59वें स्थान पर हैं। 

Sanjeev