भारतीय महिलाओं के लिए पेशेवर कोचिंग सफलता की कुंजी: सिंधु

punjabkesari.in Thursday, Aug 12, 2021 - 09:35 AM (IST)

पुणे : स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने बुधवार को कहा कि अगर भारतीय महिला खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करना है तो पेशेवर कोचिंग उनके लिए जरूरी है।

सिंधु ने यहां ब्रिजस्टोन इंडिया के मुख्यालय पर दौरा करने के दौरान कहा, ‘अगर भारतीय महिला खिलाड़ियों को पेशेवर कोचिंग का मौका मिलता है तो महिलाओं के प्रतिनिधित्व और उनके जीतने के प्रतिशत में इजाफा हो सकता है।' 

सिंधु ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था और ओलंपिक में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला और कुल दूसरी खिलाड़ी बनी थी। उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था। 

Content Writer

Sanjeev