पेट्रोलियम स्पोर्ट्स लगातार तीसरी बार बनी राष्ट्रीय महिला टीम शतरंज चैंपियन
punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 10:22 PM (IST)
रायपुर , छत्तीसगढ़ ( निकलेश जैन ) में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय टीम शतरंज चैंपियनशिप में महिला वर्ग में पीएसपीबी नें अंतिम राउंड में मेरी गोम्स , पद्मिनी रॉउत , निशा मोहता और पृषिता गुप्ता की जीत के चलते 4-0 से तमिलनाडु को मात देते हुए 12 अंक बनाकर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर पहला स्थान हासिल किया जबकि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया नें आंध्र प्रदेश को 3-1 से हराकर 12 अंक बनाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया जबकि महाराष्ट्र को 4-0 से पराजित करते हुए पश्चिम बंगाल तीसरे 9 अंकों पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर तीन अन्य टीमों को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर आने में कामयाब रही . यह लगातार तीसरा साल रहा जब पीएसपीबी नें इस खिताब को अपने नाम किया है ध्यान देने वाली बात यह है की इस टीम में चार बार की राष्ट्रीय चैंपियंन मेरी गोम्स और पाँच बार की राष्ट्रीय चैंपियन पद्मिनी रॉउत ने एक बार फिर अपने अनुभव से टीम को विजेता बनाया है ।
पुरुष वर्ग में आख़िरी राउंड में रेलवे ए नें पांडीचेरी को 3.5-0.5 के बड़े अन्तर से पराजित करते हुए 16 मैच अंक और 26 गेम अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया , रेलवे ए की तरफ़ से हिमाल गुसेन, मित्रभा गुहा और श्याम निखिल नें जीत दर्ज की .
वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया नें मजबूत तमिलनाडु को 3.5-0.5 के बड़े अन्तर से मात दी , उनकी इस जीत में आदित्य डिंगरा , राहुल वीएस और साहिल दे का बड़ा योगदान रहा और टीम 15 मैच अंक और 25 गेम अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही वहीं अंतिम राउंड में रेलवे बी नें तमिलनाडु बी को 3-1 से मात दी और 14 मैच अंक और 26 गेम अंकों के साथ वह तीसरे स्थान पर रही । अन्य टीमों में तेलंगाना , केरलम, हरियाणा, उड़ीसा, तमिल नाडु बी , दिल्ली, उत्तराखंड क्रमशः चौंथे से दसवें स्थान पर रही ।

