भारत में PUBG बैन : इन 5 भारतीय खिलाड़ियों को भी लगी थी लत

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2020 - 03:52 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत सरकार ने बीते दिन ही चीनी एप गेम पब्जी को बैन कर दिया है। सरकार के इस फैसले से भारतीय क्रिकेटर भी थोड़ा प्रभावित होंगे। बता दें कि टीम इंडिया के तमाम बड़े सितारे पब्जी को बेहद पसंद किया करते थे। टीम इंडिया ने जब विश्व कप के लिए इंगलैंड जाना था तो एयरपोर्ट पर फ्लाइट की वेट करते वक्त खेली गई पब्जी की उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। बाद में कुछेक भारतीय क्रिकेटर ने माना भी कि वह पब्जी को लेकर काफी क्रेजी हैं। आइए बताते हैं कि पांच ऐसे भारतीय क्रिकेटर जोकि पब्जी को लेकर क्रेजी हैं।

केएल राहुल


आईपीएल में पहली बार किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी करने जा रहे केएल राहुल लंबे समय से पब्जी के फैन रहे हैं।

मोहम्मद शमी


शमी ने साथी क्रिकेटरों को देखकर ही पब्जी खेलना शुरू किया था। बाद में उन्हें इसकी लत ही लग गई।

युजी चहल


चहल पब्जी गेम को लेकर काफी क्रेजी है। साथी खिलाड़ी खुलासा करते हैं कि चहल के हाथ में अगर फोन हैं तो यकीनन वह पब्जी ही खेल रहे होते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी


कैप्टन कूल के नाम से जाने जाते धोनी भी पब्जी के दीवाने हैं। एक बार उनकी पत्नी साक्षी ने खुलासा किया था कि धोनी घर पर अधिकतर समय पब्जी ही खेलते रहते हैं। यह खेल उनके बेडरूप में भी जगह बना चुका है।

केदार यादव


भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाज केदार यादव को कई मौकों पर पब्जी खेलते हुए देखा गया है। 

Jasmeet