पुणे विश्वविद्यालय हॉकी टीम ने पहला अंतर-क्षेत्रीय खिताब जीता

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 08:34 PM (IST)

पुणे : सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने शनिवार को यहां एकतरफा फाइनल में पूर्व चैम्पियन सम्बलपुर विश्वविद्यालय को 3-0 से हराकर पहली बार अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यायल हॉकी टूर्नामेंट खिताब अपने नाम किया। तालेब शाह ने दो बार (दूसरे और 60वें मिनट) में गोल किए जबकि प्रज्वल मोहारकर ने एक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। शाह इस तरह टूर्नामेंट में कुल 11 गोल करके ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे जबकि दिलीप एस ए को ‘सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर’ चुना गया। पुणे विश्वविद्यालय इस तरह पश्चिम क्षेत्र से खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन गयी, उससे पहले भोपाल के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज ने 2013 में यह खिताब जीता था।

Content Writer

Jasmeet