पुनीत बिष्ट ने जड़ा रणजी सत्र का पहला तिहरा शतक, लगाए 48 चाैके

punjabkesari.in Monday, Dec 31, 2018 - 06:56 PM (IST)

भुवनेश्वर: विकेटकीपर पुनीत बिष्ट (नाबाद 301) ने इस रणजी सत्र का पहला तिहरा शतक जमाते हुए मेघालय को सिक्किम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच के दूसरे दिन सोमवार को तीन विकेट पर 555 रन की मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।  

दिल्ली के खिलाड़ी पुनीत ने इस सत्र का पहला तिहरा शतक बनाने का गौरव हासिल किया। पुनीत ने 293 गेंदों पर नाबाद 301 रन की पारी में 48 चौके और एक छक्का लगाया। पुनीत का इससे पहले नाबाद 223 रन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था।  

ओपनर राज बिस्वा ने 321 गेंदों में 25 चौकों की मदद से 175 रन बनाये। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 433 रन की साझेदारी की।मेघालय के पास अब 336 रन की बढ़त हो गयी है। सिक्किम ने पहली पारी में 219 रन बनाये थे। 

Rahul