पंजाब के कोच Jonty Rhodes ने छुए सचिन के पैर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

punjabkesari.in Thursday, Apr 14, 2022 - 04:50 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी के लिए आई पंजाब की टीम ने 198 रन बना। जवाब में पीछा करने आई मुंबई की टीम 186 रन ही बना पाई और मैच हार गई। यह मुंबई की लगातार 5वीं हार है। मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से मिला रहे थे तब पंजाब किंग्स के फिल्डिंग कोच जॉन्टी रोड्स ने सचिन के पैर छूए। उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

दरअसल मैच खत्म होने के बाद जब जोन्टी रॉड्स सचिन से मिले तो उन्होंने पहले हाथ मिलाया। फिर उसके बाद जोन्टी रॉड्स ने सचिन के पैर छूने की कोशिश की। सचिन ने उन्हें पैर छूने से रोकने की कोशिश की। पर जोन्टी रॉड्स सचिन के पैर छूने के बाद ही माने। पैर छूने के बाद जोन्टी रोड्स ने सचिन के साथ हाथ जोड़े और उन्हें गले से लगाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

जोन्टी रॉड्स की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन फिल्डर्स में होती है। इस सीजन पंजाब किंग्स से पहले मुंबई इंडियंस के फिल्डिंग कोच थे। वह कई साल तक मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े रहे। पर इस सीजन वह पंजाब के साथ जुड़ गए। जोन्टी रॉड्स को भारत में रहना काफी अच्छा लगता है। रॉड्स को भारत इतना अच्छा लगता है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम इंडियाना रॉड्स रखा है।

अगर मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस को लगातार 5वीं हार का सामना करना पड़ा है। ऐसा मुंबई इंडियंस के साथ दूसरी बार हो रहा है जब टीम को अपने शुरूआती 5 मैच हारने पड़े हों। इससे पहले साल 2014 में मुंबई को लगातार 5 हार का सामना करना पड़ा था। पर मुंबई ने उस सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब हो गई थी।

Content Writer

Raj chaurasiya