ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने पर हॉकी टीम के खिलाड़ियों को 2.25 करोड़ रूपए देगी पंजाब सरकार

punjabkesari.in Friday, Jul 30, 2021 - 07:13 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने शुक्रवार को घोषणा की कि टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रहे राज्य के हॉकी खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने की स्थिति में 2.25-2.25 करोड़ रूपये दिए जाएंगे। इससे पहले घोषणा की गयी थी अगर टीम स्वर्ण पदक जीतती है तो टीम को 2.25 करोड़ दिए जाएंगे। सोढ़ी ने आधिकारिक बयान में कहा कि पंजाब के कुल 20 खिलाड़ियों में से 11 खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम के लिये तोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं। पुरूष टीम ने पांच में से चार लीग मैच जीतकर तोक्यो में क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर पदक जीतने की उम्मीद जगा दी है।

Content Writer

Raj chaurasiya